बस्ती। चैत्र रामनवमी के अवसर पर जनपद न्यायालय में 27 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है। जिला जज के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद न्यायाधीश शमशुल हक ने पहले राम नवमी के अवसर पर 26 मार्च को अवकाश घोषित किया था। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद यह परिवर्तित कर 27 मार्च को अवकाश सुनिश्चित किया गया है। संवाद