फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: दंपती ने खाया विषाक्त पदार्थ, पति की मौत; पत्नी मेडिकल कॉलेज रेफर

Thu, 21 Sep 2023 05:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

प्रभारी थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह जहर खाने का मामला लग रहा है, लेकिन जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना में पति की मौत हो गई है, जबकि पत्नी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रुधौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 शास्त्री नगर के मध्यनगर में गुरुवार की सुबह सात बजे दंपती जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के बारे में छानबीन करने में जुट गई।

विज्ञापन


रुधौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रुधौली के मध्यनगर के  नवल किशोर (30) व उनकी पत्नी आरती (27) सुबह जहरीला पदार्थ खाने से हालत गंभीर होने लगी। अगल-बगल के लोगों द्वारा घटना की जानकारी होने पर परिवारजनों द्वारा आनन-फानन सीएचसी रुधौली ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए दंपती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। दोपहर लगभग एक बजे घटना के बाद सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के पिता गबोधर उर्फ बाबूराम से जानकारी हासिल किया।
विज्ञापन


बाबूराम ने बताया कि घर के पीछे बने झोपड़ी में जहरीला पदार्थ की पुड़िया एक स्टील व प्लास्टिक का गिलास पाया गया। मृतक के दो बेटे दस वर्षीय अनुराग, आठ वर्षीय सत्यम और एक दो वर्ष की बेटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह जहर खाने का मामला लग रहा है, लेकिन जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें