खुखुंदू। थाना क्षेत्र के धनौती बड़हरा गांव में आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दंपती की पिटाई कर दी। दोनों का नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान छत पर रखें टीनशेड को भी तोड़ दिया गया है। इलाज कराने के बाद थाने पहुंच दंपती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
खुखुंदू क्षेत्र के धनौती बड़हरा गांव निवासी रानी देवी पत्नी मनोज यादव का कहना है कि शुक्रवार की रात पड़ोसी आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक राय होकर दरवाजे पर चढ़कर पति मनोज की पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर हमलावरों ने मुझे भी मारा-पीटा। जिससे दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई है। इतना ही नहीं हमलावरों ने छत पर रखा टीनशेड भी तोड़ दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। रीना देवी ने शुक्रवार को थाने पहुंच तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।