जीवीएम कानवेण्ट स्कूल की ओर से शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय अखण्डता दिवस पर एसपी शैलेष कुमार पांडेय और अन्य लोगो ने मानव श्रृंखला बनाया।
राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर शनिवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीवीएम कान्वेंट स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम का एसपी शैलेष पांडेय ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। एसपी ने कहा कि इन्हीं बच्चों को आधुनिक भारत का निर्माण करना है। इससे पहले बच्चों ने स्टेडियम में आकर्षक मानव दीवार बनाया। इस अवसर पर बच्चों ने एसपी को सलामी दी।
खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, फुटबाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, स्पून रेस के जरिये बच्चों ने एकता कायम रखने का संकल्प लिया। डॉयरेक्टर संतोष सिंह ने कहा कि स्कूल परिसर से बाहर आयोजित होने वाले कार्यक्रम बच्चों को ज्यादा अच्छे लगते हैं। अंत में एकता व अखंडता का शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह, राकेश, ऋचा, सोनाली, संजय, राजेश, शालिनी, प्रिंस, बब्बी, धीरज, दीपक, उपेंद्र, वर्षा, कंचन, शिल्पी, अमित, गिरीश, नितेश, निशांत, शिवराज, आयुषी, क्षमा, वंदना, आदि का सहयोग रहा।