फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हफ्ते में पांच दिन होगी काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बस्ती। वैवाहिक विवाद की काउंसिलिंग अब सिर्फ रविवार को न होकर सोमवार से शुक्रवार तक लगातार होगी। पुलिस लाइंस में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ऐसे मामलों की सुनवाई होगी। ताकि दंपती विवादों को दूर करते हुए टूटने की कगार पर पहुंची गृहस्थी बचाई जा सके। कई बार संबंधों में मामूली मतभेद व विवाद होने पर रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर देती थी, जिससे मामूली कहासुनी भी भारी पड़ जाती है। इसके लिए 2007 में शुरू किया गया परामर्श केंद्र काफी कारगर साबित हुआ। प्रत्येक रविवार को एसपी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में इन मामलों की सुनवाई होती रही है। तमाम दंपतियों का विवाद सुलझाने के चलते सेल की लोकप्रियता बढ़ती गई और अब उसमें ज्यादा मामले आने लगे। जिनकी सुनवाई एक दिन यानी सिर्फ रविवार को होना संभव नहीं था। ऐसे में एसपी पंकज कुमार ने पुलिस लाइंस में एक अलग से सेल बनाकर दफ्तर आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें