फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की परीक्षा बोर्ड के तर्ज पर

Thu, 13 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विद्यालय - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार परिषदीय स्कूलों में होने वाली अर्द्ध वार्षिक परीक्षा यूपी बोर्ड के तर्ज पर कराने जा रही है। 17 से 25 अक्टूबर तक दो पालियों में होने वाली परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार तक समय सारिणी घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कक्षा दो से आठ तक बच्चों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा बकायदे सिटिंग प्लान के तहत कराई जाएगी। बच्चों को रोल नंबर अलाट किए जाएंगे। 1747 प्राइमरी स्कूलों के एक लाख 44 हजार और 639 जूनियर स्कूलों के 34 हजार बच्चे परीक्षा में भाग लेंगे। कक्षा एक के बच्चों की परीक्षा मौखिक के आधार पर होगी। इस संबंध में बीएसए मनिराम सिंह की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सकुशल परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिले के 14 ब्लॉक और नगरीय क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में होने वाली लिखित परीक्षा में सबसे अधिक सबसे अधिक गौर ब्लॉक के बच्चे हैं। इस ब्लॉक में प्राइमरी के 12313 और जूनियर के 3767 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे, और सबसे कम दुबौलिया ब्लॉक में प्राइमरी स्कूल के 7128 और जूनियर स्कूल के 1916 बच्चे भाग ले रहे हैं। बीएसए ने बताया कि परीक्षा का पेपर मुख्यालय से बीआरसी पर जाएगा, और वहां से संबंधित स्कूलों में वितरित किया जाएगा। बताया परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले संबंधित स्कूलों में पेपर पहुंचवाने की व्यवस्था बनाई गई। कापी की व्यवस्था हेड मास्टर करेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी, पहली पाली सुबह नौ बजे से 11 और दूसरी पाली की परीक्षा 12 से दो बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें