फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीए के जेई का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती विकास प्राधिकरण में लंबे समय से संबद्ध पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता केके चौधरी का शहर के एक व्यापारी से रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद प्रशासनिक अमले में सनसनी फैल गई। वीडियो में व्यवसायी से 40 हजार रुपये रिश्वत लेते दिखाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद डीएम पियंका निरंजन ने जेई पर कार्रवाई करते हुए उसकी संबद्धता समाप्त कर दी है। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई की डीएम ने संस्तुति भी दी है।
विज्ञापन

शहर के गांधी नगर स्थित एक व्यवसायी का नक्शा बीडीए ने पास किया। इसी के आधार पर वह आवास का निर्माण शुरू कराया। नक्शे से हटकर उन्होंने अंडरग्राउंड भी बनवा लिया। इसकी भनक जब बीडीए को हुई तो उनके खिलाफ नोटिस जारी हो गया। बीडीए ने तत्काल अंडरग्राउंड हिस्से को पटवाने का निर्देश दिया। इसी को लेकर विभाग में संबद्ध अवर अभियंता केके चौधरी सोमवार को व्यवसायी की दुकान पर पहुंच गए। इस बीच व्यवसायी ने जब विभाग में संपर्क साधा तो जेई केके चौधरी ने उनसे बातचीत कर मामले में चढ़ावा चढ़ाने की बात रख दी।
व्यवसायी ने बताया कि उनका मामला 80 हजार रुपये में तय हुआ। 40 हजार रुपये व्यवसायी ने तत्काल दे दिया। केके चौधरी सोमवार को अवशेष चढ़ावा लेेने उसकी दुकान पर पहुंच गए। यहां दुकानदार जब चढ़ावा देने लगा तो जेई ने दस हजार अतिरिक्त भी मांगा, जिसे देने में व्यवसायी आनाकानी करने लगा। इस पर जेई उसे विभागीय कार्रवाई का भय दिखाने लगे। यह सब कुछ व्यवसायी के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

इसे संज्ञान में लेकर बीडीए सचिव कमलेश चंद्र ने तत्काल जांच कराई। इसके बाद डीएम को मामले से अवगत करा दिया। डीएम ने जेई की संबद्धता समाप्त कर उसे पीडब्ल्यूडी में वापस कर दिया है।
बीडीए सचिव कमलेश चंद्र ने जेई के कारगुजारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उन पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराई जा रही है। जेई की बीडीए से संबद्धता समाप्त हो गई है। विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा गया है।

1200 लोगों के खिलाफ जारी की गई नोटिस
बीडीए के क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराने वाले करीब 400 लोग तथा नक्शा पास कराने के बाद उस अनुसार भवन निर्माण न कराने वाले करीब 800 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। ऐसे लोगों के भवन का निर्माण भी रोकवा दिया गया है।
विज्ञापन

-संदीप, एक्सईएन, बीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें