फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चकबंदी कार्यालय का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार, वसीयत के लिए मांग रहे थे 8000 रुपये

Fri, 04 Aug 2023 03:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

टीम प्रभारी एसएस भदौरिया की टीम ने उसे रिश्वत देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एंटी करेप्शन टीम ने वसीयत के लिए आठ हजार रुपये रिश्वत लेते समय चकबंदी विभाग के लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह चकबंदी अधिकारी सदर कार्यालय में लिपिक है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कलवारी खास निवासी राज कुमार गुप्ता की माता राजपति देवी ने अपनी बहुओं के नाम से अपनी जमीन वसीयत कर दिया था। इसकी अमलदरामत के लिए चकबंदी अधिकारी सदर कार्यालय में लंबित थी।

कार्यालय के लिपिक अजीजुर्रहमान ने इसके लिए राज कुमार गुप्ता से आठ हजार रुपये की मांग की। राज कुमार गुप्ता ने इसकी शिकायत एंटी करेप्शन टीम से की।

इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में घायल छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, शोक की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम प्रभारी एसएस भदौरिया की टीम ने उसे रिश्वत देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें