फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला

Sat, 20 May 2017 11:30 PM IST
बस्ती ब्यूरो
विज्ञापन
विकास भवन सभागार मे अनुश्रवण समिति की बैठक मे उपस्थित जनप्रतिनिधि।
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सत्ता पक्ष के ही चार विधायकों ने कई विभागों में भ्रष्टाचार पर नसीहत दी। अफसरों को चेतावनी दी कि जो अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहेगा, उसे उसके किए की सजा अवश्य मिलेगी। इस दौरान सांसद, डीएम और सीडीओ असहज नजर आए।
विज्ञापन

 
माननीयों के निशाने पर सबसे अधिक नगरपालिका, डूडा, पीडब्लूडी निर्माण खंड एक और आरईडी विभाग के अधिकारी रहे। विधायकों ने आरोप लगाया कि एक ही कार्य के लिए कई बार भुगतान किए गए हैं। एक ही सड़क को कई बार कागजों में दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। विभागों के अधिकारी और ठेकेदार मिलकर सरकारी खजाने को लूटने का कार्य किया है। सांसद हरीश द्विवेदी ने भी कहा कि अधिकारी काम के प्रति ईमानदार नहीं हैं।             

हर तीसरे माह सांसद की अध्यक्षता में होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक इस बार पांच महीने बाद शनिवार को हुई। बैठक में एमएलसी देवेंद्र
विज्ञापन

प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हरीश सिंह और मनोनीत सदस्य जगदीश प्रसाद शुक्ल ने मालवीय रोड से मदन मोहन सिंह के आवास तक के इंटरलॉकिग और नाली निर्माण का मामला उठाया। कहा कि इस निर्माण कार्य पर को बिना पूरा कराए 44 लाख रुपये से अधिक का भुगतान डूडा ने कर दिया। डूडा ने पूरे जिले में करोड़ों रुपये का फर्जी भुगतान किया है। इसी तरह नगरपालिका ने भी करोड़ों रुपये का बंदरबांट ठेकेदार और पालिका के अधिकारी से लेकर अन्य ने किया। कहा कि हड़िया से मेंहदावल मार्ग पर करोड़ों रुपये का बंदरबांट हुआ है। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट में डाला जाए। डीएम अरविंद सिंह ने सदन को बताया कि पालिका और डूडा के निर्माण कार्यों की जांच के लिए कई कमेटी बनाई है। 
इसके बाद हर्रैया के विधायक अजय सिंह की बारी आई। उन्होंने खुले तौर पर कहा कि पालिका, डूडा, आरईडी और सरजू नहर खंड चार में सरकारी धन की लूट मची हुई है। इन विभागों के अधिकारी सदन का गुमराह कर फर्जी रिपोर्ट दे रहे हैं। कहा कि हर्रैया क्षेत्र में कोई भी गलत कार्य नहीं होने देंगे। किसी ने करने की हिम्मत की तो उसे उसकी सजा मिलेगी।  

रूधौली के विधायक ने तो आरईडी के एक्सईएन पर पक्षपात करने का आरोप तक लगा डाला। महादेवा के विधायक रवि सोनकर ने कहा कि अन्त्येष्टि स्थल के नाम 14 करोड़ हजम कर लिया गया और एक का भी निर्माण नहीं हुआ। सांसद हरीश द्घिवेदी और डीएम अरविंद सिंह के हस्तक्षेप के बाद विधायक थोड़ा शांत हुए। अफसरों को सचेत किया कि सपा सरकार वाली कार्यशैली की मानसिकता को बदलें। इस मौके पर नवागत सीडीओ हर्षिता माथुर, पीडी आरपी सिंह, डीडीओ नीरज श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड सुनील कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, एलडीएम सुधीर, बभनान नगर पंचायत अध्यक्ष सईद और खादिम हुसैन सहित अन्य मौजूद रहे।            
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें