रुधौली। सभासदों के विरोध के आगे आखिरकार नगर पंचायत प्रशासन को झुकना ही पड़ गया। उस पर अंकित नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव गुलाम सिंह के आगे लगा स्वर्गीय हटा दिया है।
जानकारी के अनुसार, करीब तीन माह पहले नगर पंचायत के बालेश्वरी नगर वार्ड में जाने वाले मार्ग पर नगर पंचायत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव गुलाम सिंह के नाम पर एक स्मृति द्वार बनवाया है। स्मृति द्वार पर नगर पंचायत के शिव गुलाम सिंह के नाम गे आगे स्वार्गीय लिखा दिया था। इस पर सभासद प्रतीक सिंह, सुजीत सोनी समेत अन्य सभासदों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए विरोध किया था। सभासदों ने नाम के आगे से स्वर्गीय हटाकर शहीद शिव गुलाम सिंह स्मृति द्वार करने की मांग की थी।