फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीव विज्ञान में चित्र और सटीक जवाब से मिलेंगे अच्छे अंक

Thu, 25 Jan 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 22 फरवरी से होंगी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। ऐसे में विद्यार्थियों की तैयारी में जी जान से जुट जाना चाहिए। जीव विज्ञान की इंटरमीडिएट की परीक्षा में चित्र और सटीक जवाब विद्यार्थी अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान की यदि तैयारी समय प्रबंधन से की जाए तो परीक्षा में अच्छे अंक आते हैं। प्रेक्सिस विद्या पीठ के प्रधानाचार्य और जीव विज्ञान के प्रवक्ता वागीश त्रिपाठी ने बताया कि अच्छे अंक के लिए विद्यार्थियों को चित्र पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। सवाल का जवाब खिलते समय चित्र जरूर बनाएं। इससे 30 से 40 प्रतिशत तक अतिरिक्त अंक प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वंशागति और विविधता, मेंडल वंशागति, अनुपात से विचलन आसानी से तैयार किया जा सकता है। वंशागति का आणविक आधार में डीएनए और आरएनए की संचरचना और मानव कल्याण में मानव स्वास्थ्य और रोग से बचाव की तैयारी जरूर करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी करते समय समय पर विशेष ध्यान दें, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को निर्धारित समय में हल करने का प्रयास करें, रिवीजन करने में एनसीईआरटी की पुस्तक का प्रयोग करें। सवाल का जवाब लिखते समय ओवर राइटिंग न करें, अच्छे अंक लाने के लिए रटने से बचें तथा लिखकर तैयारी करें, प्रश्नों का हल करते समय प्रमुख बिंदुओं को अंडरलाइन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें