फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता फर्नीचर व्यवसायी की लाश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता फर्नीचर व्यवसायी की लाश बरामद
विज्ञापन

बभनान/परशुरामपुर (बस्ती)। थानाक्षेत्र के मड़रिया-छपिया मार्ग पर रोहदा गन्ना क्रय केंद्र के पास सड़क से करीब बीस मीटर दूर 35 वर्षीय युवक की लाश मिली। शिनाख्त गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के बस्ती खास गांव निवासी बाबूजी के रूप में की गई। फर्नीचर व्यवसायी बाबूजी तीन दिन से घर से लापता थे। उनके बड़े भाई रामप्रसाद ने खोड़ारे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन अपहरण कर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।
खोड़ारे के थानेदार अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर व्यवसायी की खोज की जा रही थी। उसका शव परशुरामपुर थानाक्षेत्र के मड़रिया गांव के पास मिला। कस्बे के लोग बताते हैं कि शुक्रवार सुबह फर्नीचर के लिए एडवांस रुपये देने के लिए संदिग्ध लोग व्यवसायी को बाइक पर बैठाकर साथ ले गए थे। भाई रामप्रसाद ने बताया कि बस्ती खास गांव में उसने फर्नीचर की दुकान खोल रखी थी। बृहस्पतिवार को देर रात दो लोग उसकी दुकान पर बेड़ खरीदने आए। उस समय दुकान पर मौजूद पिता कामता को ग्राहक बनकर पहुंचे व्यक्ति ने सौ रुपये एडवांस दिया था।
विज्ञापन

भाई को बेहोश कर किया अपहरण
व्यवसायी के भाई रामप्रसाद का कहना है कि दोनों ग्राहक शुक्रवार सुबह फर्नीचर का रकम देने के लिए गौरा चौकी बैंक पर बुलाया। जब वह भाई के साथ पहुंचा तो उसमें से एक ने बाबूजी को सात हजार रुपये दिया। बाकी रकम हथियागढ़ में देने को कहकर बाबूजी की बाइक पर बैठ गया। रामप्रसाद के पास दूसरा व्यक्ति कुछ देर बैठे रहने के बाद उसे पान खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर वह भाई के बारे में पता करने लगा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में उसने खोड़ारे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

प्रेम विवाह का शक
बाबूजी की हत्या के पीछे प्रेम विवाह बताया जा रहा है। उसने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। पुलिस का मानना है कि कुछ दिनों से उसका पत्नी से रिश्ता ठीक नहीं था। वह उसे छोड़ना चाहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें