फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली से पहले निगम के कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिवहन निगम के नियमित/पूर्णकालिक कार्यरत कार्मिकों को होली से पूर्व महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए वित्त नियंत्रक अजय जौहरी की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के नियमित और पूर्णकालिक कर्मियों को होली से पहले बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में अब तक की गई बढ़ोतरी के भुगतान का निर्णय लिया गया है। निगम के वित्त नियंत्रक अजय जौहरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शासन स्तर पर गठित अधिकृत समिति की स्वीकृति के बाद भुगतान का निर्णय लिया गया है। निर्देशानुसार, प्रत्येक नियमित कर्मचारी को पांच हजार रुपये का अग्रिम भुगतान किया जाएगा।
यह राशि आगामी स्वीकृत किस्तों के एरियर में समायोजित की जाएगी। जिन कर्मियों की अग्रिम धनराशि एरियर में समायोजित नहीं हो सकेगी, उनकी राशि आगामी महीने के वेतन से समायोजित की जाएगी। मुख्यालय से वित्तपोषित इकाइयों को छोड़कर अन्य इकाइयों को यह भुगतान निगम की आय से नगद करने के लिए अधिकृत किया गया है। होली अवकाश को देखते हुए सभी संबंधित इकाइयों को त्योहार से पूर्व भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि होली से पहले नियमित परिवहन कर्मियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि और अग्रिम भुगतान का लाभ मिलेगा। निगम के इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। इसका लाभ करीब पांच सौ कर्मचारियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें