फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वारियर्स का फूलों की वर्षा से स्वागत, तालियां बजाकर अभिवादन

विज्ञापन
कुदरहा कस्बे में कोरोना योद्धाओं का किया गया स्वागत। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कोरोना वॉरियर्स का स्वागत, तालियां बजाकर अभिवादन
विज्ञापन

कुदरहा (बस्ती)। कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कस्बे में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम निकली। कोरोना योद्धाओं को अपने बीच पाकर लोग उत्साहित होकर घरों से निकल पड़े। सामाजिक दूरी बनाते हुए फूल की वर्षा की और ताली बजाकर अभिवादन किया।
विज्ञापन

मानव जीवन के लिए संकट बने महामारी से निपटने के लिए दिन रात स्वास्थ्य और पुलिस महकमा कार्य कर रहा है। ऐसे में हर शख्स के मन में इन योद्धाओं के प्रति स्वाभाविक रूप से आदर उमड़ रहा है। जब प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैज वारिस और लालगंज थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के साथ डॉ. विवेकानंद, डॉ. मनोज पांडेय, फार्मासिस्ट जेपी वर्मा, चौकी प्रभारी योगेंद्र नाथ, एसआई संदीप यादव, एसआई मजहर खान, दीनानाथ वर्मा, हरि गोविंद दुबे, पवन सिंह, नीरज, चांदनी वर्मा, उर्मिला पांडेय, अनुराधा, उमेश, अमित कुमार एवं जय हिंद कुदरहा कस्बे में पहुंचे, तो लोग पंक्तिबद्ध होकर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इधर ग्रामीण इन योद्धाओं पर फूल की वर्षा कर स्वागत कर रहे थे, उधर ग्रामीण घरों से तालियां बजाते हुए अभिवादन कर रहे थे। कुछ उत्साही युवाओं ने करोना महामारी को हराने के लिए गगनभेदी नारे भी लगाए। छह साल की साक्षी अग्रहरि ने इनकी आरती उतारी। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, राम अशीष गोस्वामी, शशिधर तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, शैलेश शुक्ला, पंकज शुक्ल, सुनील शुक्ल, बाबूलाल, सुग्रीव पटवा, दिवाकर चौधरी, ग्राम प्रधान महेश, बबलू, श्रीराम राजभर, मुकेश , रमजान अली, झिन्ना चौधरी,अनिल अग्रहरि, शिव बरन आर्य,कृपाल,रोशन पाल,फतेह बहादुर पाल, भोला तिवारी, कमल एवं सुनील मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें