फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से बचाव के सारे नियम टूटे

विज्ञापन
सदर ब्लाक पर नामाकंन करने के लिए लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कोविड से बचाव के सारे नियम टूटे
विज्ञापन

नामांकन दाखिल करने की खुशी में खुद की परवाह नहीं कर पाए प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/विक्रमजोत। पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन कोरोना संक्रमण से बचाव के नियम खूब टूटे। नामांकन करने की खुशी में संभावित प्रत्याशी संक्रमण की परवाह करना तक भूल गए। बेबस प्रशासन भी मूकदर्शक बना रहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर पर्चा दाखिला में कोई सख्ती नजर नहीं आई। संभावित प्रत्याशी जल्दी पर्चा दाखिल करने की होड़ में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना तक भूल गए। दोपहर होते-होते ब्लॉकों में भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सामाजिक दूरी और मास्क जैसे बचाव के अति आवश्यक नियम खूब टूटे। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार हर्रैया चंद्रभूषण प्रताप, थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव और चौकी प्रभारी विक्रमजोत अजय कुमार सिंह दिनभर ब्लॉक परिसर में मौजूद रहे। प्रत्याशियों और प्रस्तावकों की कोविड जांच व्यवस्था हवा-हवाई साबित हुई। सुबह करीब 11 बजे तक जांच हुई लेकिन इसके बाद तेज धूप के चलते जांच बंद हो गई। इसके अलावा प्रत्याशी, प्रस्तावक और ब्लॉक कर्मी पेयजल के लिए तरस गए। दिन में करीब दो बजे निरीक्षण के लिए पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम नंदकिशोर कलाल और सीओ शेषमणि उपाध्याय भीड़ देखकर नाराजगी जताई। जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें