फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या 469 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
19 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या 469 पहुंची
विज्ञापन

छह लोग हुए कोरोना मुक्त, एक्टिव केस 95, मृतकों की संख्या 17 हुई
बस्ती। जिले में कोरोना का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 19 नए पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 469 पहुंच गई है। कैली व रुधौली में भर्ती छह मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 357 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में मृतकों की संख्या 17 तो एक्टिव केस 95 हैं।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोरोना को लेकर प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। जिले में कोरोना के लिए अब तक 17698 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इसमें से 17118 की रिपोर्ट आ चुकी है। 16639 लोग निगेटिव पाए गए हैं। 469 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। प्रशासन को अब भी 580 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें