फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 12 की मौत, पहले से संक्रमित 149 लोगों से जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से 12 की मौत, पहले से संक्रमित 149 लोगों से जीती जंग
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कई दिनों बाद रविवार को सौ से कम संख्या में कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं। रविवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 91 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक्टिव केस 1113 हैं। इधर ओपेक चिकित्सालय कैली में कोरोना से पीड़ित 12 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में अब तक कोरोना से 244 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरी ओर कैली में भर्ती 149 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए नमूना एकत्रित किया जा रहा है। गांव-गांव टीम लगाकर प्रवासियों के भी नमूने लिए जा रहे हैं। गंभीर मरीजों के लिए ओपेक चिकित्सालय कैली में व्यवस्था है, जबकि सामान्य कोरोना मरीजों के लिए लेबल-वन के दो अस्पताल बनाए गए हैं। जिले में अब तक 464058 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 460931 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 449918 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 10933 पॉजिटिव केस हैं। जबकि 1113 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3127 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 9418 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ओपेक चिकित्सालय कैली में उपचार के दौरान 12 लोगो ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। जिले के 525 कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग पूरी सक्रियता बरत रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें