1180 नमूनों में 298 के रिपोर्ट का इंतजार
अब तक 882 के रिपोर्ट में 20 पाजिटिव, 15 एक्टिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में पांच स्थानों से अब तक 20 कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले हैं। इनमें एक की मौत, जबकि चार निगेटिव हो चुके हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 15 है। अब तक 1180 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा जा चुका है। इनमें से 882 की रिपोर्ट आ गई है। जबकि 298 के रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले में कुल 255 हॉस्पिटल, 573 स्कूल एवं 11080 घरों में क्वारंटीन किए गए हैं। कुल 134528 लोगों को फूड पैकेट वितरित किया गया है। डीएम के अनुसार श्रम विभाग में पंजीकृत 26815 मजदूरों में से 24817 मजदूरों को एक हजार प्रति की दर से कुल 2.48 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है। 38770 में से 32101 दिहाड़ी मजदूरों 3.21 रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है। डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर 138 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।