फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना हुई मौतों की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभागार में बैठक करते डीएम। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कोरोना हुई मौतों की जांच के लिए टीम गठित
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संक्रमण से जिले के दस मृतकों व उनके संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए डीएम आशुतोष निरंजन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की है। टीम 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मृत शख्स की ट्रैवल हिस्ट्री पता की जाएगी। यदि उसकी कोई हिस्ट्री नहीं है तो उसके घर में बाहर से आए हुए व्यक्ति की जानकारी ली जाएगी। ये पता किया जाएगा कि कहीं मृतक किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित तो नहीं था। मृतक शख्स के संपर्क में आए हाई एवं लो रिस्क व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। जांच टीम ये भी रिपोर्ट देगी कि ऐसे लोगों के नमूने लिए गए अथवा नहीं। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था या नहीं। जांच टीम ये भी रिपोर्ट देगी कि मरीज को बचाने के लिए और क्या उपाय किए जा सकते थे। डीएम ने बताया कि जांच का आशय यह बिल्कुल नहीं है कि दोषी पाए गए कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य कमियों का पता लगाना है ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो और लोगों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव 12 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसमें दो लोगों की मृत्यु कानपुर एवं मऊ में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच टीम में यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि जांच टीम के क्षेत्र में जाने पर कानूनगो, लेखपाल व पुलिसकर्मी साथ में भेजे जाएं। इस मौके पर एडीएम रमेश चंद्र, सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी, डॉ. फखरेयार हुसेन, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. सीएल कन्नौजिया, सीओ सदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें