बस्ती। नए सत्र में मध्याह्न भोजन योजना के तहत 2231 परिषदीय विद्यालयों को मार्च और अप्रैल का 2.98 करोड़ रुपये कनवर्जन कास्ट भेजी गई है। प्राथमिक स्तर के विद्यार्थी के लिए 6.19 रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 9.29 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रकम भेजी गई है। एमडीएम के जिला समन्वयक अमित कुमार सोनी ने बताया कि शासन से बजट मिलने के बाद 2231 विद्यालयों को मध्याह्न भोजन का कन्वर्जन कास्ट 2.98 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। संवाद