फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा चलाएगी संकल्प से सिद्धि अभियान, जनता तक पहुंचाएंगे उपलब्धियां

Sat, 07 Jun 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा के पूर्व सांसद व असम राज्य के प्रभारी हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिले से भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, ममता सिंह, अमित शुक्ल को अभियान कि जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह मंडल स्तर पर तीन-तीन कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई।
विज्ञापन

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
पूर्व सांसद ने अभियान को विस्तार से बताते हुए कहा 5 जून से 5 अगस्त तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान, 11 जून को प्रेस वार्ता के बाद प्रदर्शनी उद्घाटन और प्रोफेशनल मीट, 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा, 15 से 17 जून तक शक्तिकेन्द्र-मोहल्ला/पंचायत चौपाल, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई मुखर्जी जी कि जन्म जयंती कार्यक्रम, 25 जून को संविधान हत्या दिवस (आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष) पर कार्यक्रम तय हुए है। सभी कार्यकर्ताओं को जोर लगाकर अभियान को सफल बनाना है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि 9 से 21 जून तक ''संकल्प से सिद्धि'' अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से यशकांत सिंह, राजेंद्र गौड़, राम सिंगार ओझा, राजेश पाल चौधरी, राकेश श्रीवास्तव, चंद्र शेखर मुन्ना, अनिल दुबे, बाल कृष्ण तिवारी, गजेंद्र सिंह, प्रत्युष सिंह, उमाशंकर पटवा, आशा सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, रोली सिंह, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अभियान के संयोजक व सह-संयोजक सहित शक्तिकेंद्र संयोजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें