बस्ती। छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित प्रशासनिक अधिकारी कक्ष में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 15 नवंबर से 16 नवंबर तक संचालित रहेगा। किसी भी प्रकार की घटना या समस्या होने पर कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05542-247128 पर सूचना दी जा सकती है। अपर जिलाधिकारी ज्ञानचंद्र गुप्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम में तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तैनात कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर छठ पूजा से संबंधित सूचनाएं एवं शिकायतें दर्ज करेंगे और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। संवाद