भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर तहसील के निकट सोमवार की सुबह 11:30 बजे एक कार चालक के अचानक दरवाजा खोलने से टकराकर एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान विद्युत उपकेंद्र भानपुर के संविदा लाइन मैन मणींद्र चौधरी (47) निवासी जहलीपुर टकरा के रूप में हुई। हादसे की सूचना पाकर साथी कर्मचारियों ने निजी वाहन से लाइनमैन को लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उनके आंख के पास 15 टांके लगाए गए हैं। संवाद