फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी रंजिश के प्रतिशोध में ठेकेदार को पीठ में मारी गोली

Wed, 01 Jan 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गोली लगने के बाद परिवार के लोगों को सूचना देता घायल रईस-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। वर्ष 2022 में हुई मारपीट की रंजिश में महुलानी के पास मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशोंं ने लकड़ी ठेकेदार पर पीछे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दाहिने कंधे से नीचे पीठ में गोली लगने के बाद ठेकेदार गिर गया। बदमाश घायल ठेकेदार के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सूचना पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीओ हर्रैया संजय सिंह, एसएचओ कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज क्षेत्र के कंबड़ा खजुहा गांव के रहने वाले 46 वर्षीय मो. रईस पुत्र मो. हनीफ लकड़ी के ठेकेदार हैं। मंगलवार की शाम को वह पंडूल घाट की तरफ से आ रहे थे। शाम को महुलानी बुजुर्ग गांव (मानपुर मोड़) के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। गोली लगने के बाद रईस बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा और जान बचाओ की गुहार करने लगा।
इसके बाद बाइक सवार बदमाश दुबौलिया की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया।
प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर रईस के परिजन अस्पताल पहुंच गए। रात करीब 7:30 बजे एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि आपसी रंजिश में घटना हुई है। सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।।
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम लगा दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें