फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माने ठेकेदार, तटबंध पर काम शुरू

विज्ञापन
चांदपुर कटरिया तटबंध पर मरम्मत कार्य शुरू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुबौलिया। बकाया भुगतान नहीं होने से नाराज ठेकेदारों के काम ठप करने के बाद से ही बाढ़खंड के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए थे। अधिशासी अभियंता के 10 दिन की मोहलत पर माने ठेकेदारों ने रविवार से फिर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

 जिले के अतिसंवेदनशील तटबंध होने से बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी ने ठेकेदारों को मनाने शनिवार शाम ही पहुंचे। बकाए भुगतान के लिए 10 दिन का समय मांगने पर ठेकेदार मान गए। रविवार सुबह से ही ठेकेदार अपने मजदूरों के साथ तटबंध पर काम पर लौट आए। पिछले वर्ष तथा इस वर्ष तटबंध पर हुए कार्य के 10 करोड़ से अधिक का भुगतान नहीं हो पा रहा था। कई बार बाढ़ खंड के उच्च अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से बकाए भुगतान की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण शुक्रवार शाम से ही कटरिया-चांदपुर तटबंध पर काम बंद कर दिया था। घाघरा की कटान से सहमे तटवर्ती गांवों के लोग दहशत में आ गए थे। हालांकि नदी का जलस्तर घटने के कारण शनिवार और रविवार को कटान नहीं हुआ। इस मौके पर ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष शिवानंद शुक्ला, परशुराम सिंह, अरमान सिंह, मुन्ना तिवारी, अनिल सिंह, पिन्टू सिंह, गणेश पाठक, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें