70 हजार से अधिक का बिजली बिल देख घबराए उपभोक्ता
बस्ती। कुदरहा ब्लॉक के चकिया-पंडोहिया के उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण खंड तृतीय ने 70 से 80 हजार रुपये का बिल भेज दिया। इससे उनमें खलबली मची है। शुक्रवार को प्रधान गेंदा देवी के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
प्रधान ने बताया कि ज्ञापन देकर व्यवहारिक बिजली बिल निर्गत करने और बकाया में कटे कनेक्शन को दोबारा जोड़ने की मांग की गई। बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिल 70 हजार से अधिक आया है वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और नाम मात्र की बिजली का उपयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि कोमल का 77290 रुपये, कुंता 76926, राम सुमेर को 77299 हजार रुपये का विद्युत बिल भेजा गया है। इसी तरह चकिया, पंडोहिया गांव के 50 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को मनमाना बिल भेजकर कनेक्शन काट दिया गया है। इस मौके पर हृदयराम, राजाराम, राममूरत, चौथी, रामायन, गुड्डू, कुंता, प्रभावती, विमला, किशोर, नियामत, सुखई, कोमल, सोमरी, महेश, पल्टूराम, दशरथ, रामशकल, दुलारे, राम सजीवन, राममिलन, नेवास, सागर, बरसाती, कपिलदेव, दसई, जगदीश, बाबूलाल, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ता का कनेक्शन काफी पुराना है। सभी की लाइन काटकर बिल दिया गया था। उपभोक्ताओं की अपील पर मामले की जांच कराई जा रही है। विभागीय फाल्ट होने पर सुधार कराया जाएगा।