फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोकल फाॅल्ट से नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र का किया घेराव

Thu, 05 Jun 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। बार-बार लोकल फॉल्ट के चलते हो रही अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कटौती की मार झेल रहे बिजली उपभोक्ताओं का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। उन्होंने उपकेंद्र बभनान का घेराव कर सुचारू रूप से बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र बभनान से जुड़े सरनागी गांव के उपभोक्ता बुधवार को बिजली उपकेंद्र बभनान पहुंच गए। अवर अभियंता राम प्रकाश सहित सहायक अभियंता उदय शंकर का घेराव किया।
उपभोक्ताओं का कहना था कि एक ही दिन में दो से तीन बार बिजली फाल्ट के नाम पर बिजली कटौती कर दी जा रही है। तार जर्जर और ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता कम होने के चलते आए दिन फाॅल्ट की समस्या आ रही है। इससे कभी पूरी रात तो कभी कभी दिनभर बिजली कटौती की जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं की रात की नींद और दिन का चैन छिन गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली के तारों को बदलने के लिए टेंडर हुए लगभग एक साल से अधिक का समय बीत गया है। बावजूद इसके ठेकेदार ने अब तक गांव में तार नहीं लगवाए हैं। विभागीय अफसर भी इनपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लंबे समय से ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता की वृद्धि भी नहीं की गई, जिसके चलते लो वोल्टेज की समस्या भी लाइलाज बनी हुई है।
इन लोगों ने मांग की कि गांव के केबल बदलने के साथ ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ा दी जाए, जिससे लोगों को कटौती का सामना न करना पड़े। इस मौके पर मुख्य रूप से आशीष सिंह, उमेश सिंह, गोपाल सिंह, शिवकुमार सिंह, दीपक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें