फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हनुमान द्वार से भगवान श्रीराम की नगरी में प्रवेश पाएंगे पूरब के लोग

Sun, 23 Jul 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विक्रमजोत के पास हाईवे पर बनेगा हनुमान द्वार।
विज्ञापन
बस्ती। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में पूरब के लोग श्री हनुमान द्वार से ही प्रवेश कर सकेंगे। हनुमान प्रवेश द्वार बस्ती से अयोध्या की ओर जाने वाले फोरलेन पर बनेगा। इसके लिए 7.5046 हेक्टेयर भूमि का बंदोबस्त किया जा रहा है। जमीन के लिए 10 किसानों ने सहमति दे दी है। 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भव्य द्वार रामायण काल की याद दिलाएंगे।
विज्ञापन

ये द्वार लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। सभी छह प्रवेश द्वारों के लिए छह रामायणकालीन पात्रों का चयन कर लिया गया है। योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए किसान और प्रशासन के बीच कई बार बैठक भी हो चुकी है। प्रशासन का दावा है कि लोलपुर और इस्माइलपुर के कुल 59 किसानों में से अभी तक 10 किसान अपनी सहमति पत्र भी दे चुके हैं। जिले में प्रवेश मार्ग बनेगा। इसमें एक प्रवेश द्वार विक्रमजोत-लोलपुर तटबंध पर बनना है। प्रवेश मार्ग की भव्यता से धार्मिक नगरी अयोध्या का एहसास होगा। प्रवेश द्वार के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद तेज हो गई है। किसानों को डीएम सर्किल रेट से 4 गुना अधिक मुआवजा मिलेगा।



प्रवेश द्वार के बगल रहेगी यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था

अयोध्या की सीमा पर बनने वाले प्रवेश द्वार को बहुत ही आकर्षक ढंग से बनाया जाएगा। प्रवेश द्वार के बगल में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। उनके खाने पीने के लिए रेस्टोरेंट्स और वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान रहेगा।
विज्ञापन


- -

रामायण से जुड़े द्वार से ही अयोध्या में मिलेगा प्रवेश

पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया कि गेट के पास पार्किंग से लेकर जन सुविधाओं का इंतजाम भविष्य को देखते हुए पर्यटन विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण करा रहे हैं। अयोध्या आने वालों को प्राकृतिक माहौल मिले, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। हाईवे के दोनों तरफ पार्किंग बनाई जाएगी। यहां सभी जन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



ये होंगे सभी छह द्वारों के नाम

- गोरखपुर-बस्ती- अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर हनुमान द्वार

- प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर श्रीराम द्वार

- रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर गरुण द्वार

- वाराणसी -अयोध्या हाईवे पर जटायु द्वार

-गोंडा-अयोध्या हाईवे पर लक्ष्मण द्वार



चार अन्य द्वार के प्रस्ताव भेजे गए

हनुमान द्वार के अलावा गुरु वशिष्ठ के नाम समेत कुल चार अन्य प्रवेश द्वार रामायण कालीन पात्रों के नाम पर चयन किया गया। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज दिया गया है। अयोध्या की सीमा से सटा बस्ती जनपद भी धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वूपर्ण है। मखौड़ा, श्रृंगीनारी, रामरेखा के पौराणिक स्थल व अयोध्या से जुड़ने वाले रिंग रोड के विकास से धार्मिक, पर्यटन के साथ-साथ रोजगार की असीम संभावनाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


-प्रियंका निरंजन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें