फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिंगरोड का निर्माण शुरू... अयोध्या सीमा तक बढ़ी विकास की हलचल

Sun, 09 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अयोध्या रिंगरोड बनाने के लिए पहुंचीं मशीनें।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अमृत काल में बस्ती भी तेजी के साथ बदल रही है। मुख्यालय से लेकर अयोध्या सीमा तक विकास की हलचल बढ़ गई है।
84 कोसी परिक्रमा मार्ग के ले-आउटिंग का कार्य शुरू होने के बाद अब बस्ती सीमा में अयोध्या रिंग रोड का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं मुख्यालय के चारों तरफ प्रस्तावित बस्ती रिंगरोड परियोजना पर पहले से ही कार्य चल रहा है।
यह तीनों नई सड़क परियोजनाएं कई मायने में अहम हैं। पर्यटन की दृष्टि से बस्ती में आवागमन बढ़ेगा। वहीं लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर लगने वाले जाम की समस्या भी खत्म होगी।अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के चारों तरफ प्रस्तावित रिंग रोड बस्ती सीमा में 13 गांवों से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन

निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई को मिली है। रिंग रोड के लिए बस्ती, अयोध्या व गोंडा में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया एक साल पहले ही पूरी कर ली गई थी।
बस्ती जिले में इस सड़क के लिए 13 गांवों के 618 किसानों से 41 हेक्टेयर जमीन 30 करोड़ रुपये में अधिग्रहित की गई है। बैनामशुदा जमीन एनएचएआई के पक्ष में दर्ज होने के बाद निर्माण शुरू कर दिया गया है।
अयोध्या तीर्थ क्षेत्र का प्रस्तावित 80 किमी लंबाई वाला यह रिंग रोड अयोध्या, बस्ती और गोंडा समेत तीन जिलों से होकर गुजरेगा। इससे सीमावर्ती विक्रमजोत, दुबौलिया, परशुरामपुर, गौर ब्लॉक क्षेत्रों का राजधानी लखनऊ तक आवागमन सुलभ हो जाएगा।
इसके अलावा अयोध्या में विभिन्न पर्वों पर रास्ता सील होने के दौरान हाईवे का आवागमन बाधित नहीं होगा। अयोध्या रिंग रोड के सहारे लोग मेला क्षेत्र से बाहर निकल जाएंगे।
इन गांवों से होकर गुजरेगी रिंगरोड: जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र के रमहटिया, मझौवा दूबे, एकमा हरदिया, पड़रिया, घिरौली पांडेय, रैदासपुर, बड़ागांव, चौरा, मलौली दुबे, पिकौरा चौबे, एलिया जुग्गाराम, एकमा हिरमिया और रायपुर गांव से होकर रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।
इन जगहों पर होगी रिंग रोड की क्रॉसिंग : विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र में सरयू नदी, गोरखपुर-लखनऊ हाईवे, गोंडा हाईवे पर रिंगरोड की क्रॉसिंग होगी।
इसके लिए सरयू नदी पर दो पुल, सात ओवरब्रिज, चार रेलवे ब्रिज और 16 अंडरपास बनाए जाएंगे। इस व्यवस्था से भारी एवं छोटे वाहन भीड़भाड़ के समय अयोध्या के मेला क्षेत्र से बाहर-बाहर होकर ही निकल जाएंगे। हाईवे को जगह-जगह सील करने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
बस्ती के हिस्से में होगा दो रिंग रोड : अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में बनने वाले 81 किमी रिंग रोड समेत बस्ती के हिस्से में दो रिंग रोड होगा। बस्ती शहर के चारों तरफ 42 किमी लंबाई में रिंग रोड की स्वीकृति हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रथम फेज की 22 किमी सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि जिले के पश्चिमांचल हिस्से में अयोध्या रिंग रोड के लिए भी निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें