फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो से महिला सिपाही को कर रहा ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक वीडियो से महिला सिपाही को कर रहा ब्लैकमेल
विज्ञापन

- पीड़िता की तहरीर पर वाल्टरगंज निवासी शख्स पर केस दर्ज
- बहराइच में तैनात है मुंडेरवा क्षेत्र की सिपाही
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बहराइच जनपद में तैनात बस्ती के मुंडेरवा क्षेत्र की एक महिला आरक्षी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर वाल्टरगंज निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, पुलिस में भर्ती होने से पहले वह बस्ती शहर में रहकर पढ़ती थी। इसी बीच रिश्तेदारी जोड़कर वाल्टरगंज निवासी प्रदीप कुमार उसके कमरे पर आया। बाथरूम में चुपके से कैमरा लगाकर नहाते समय का वीडियो बना लिया। इसी क्लिप से ब्लैकमेल करते हुए शादी का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि 12 फरवरी को बस्ती आने समय कोतवाली से रोडवेज के बीच रास्ते में रोक कर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें