फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांवड़ यात्रा ड्यूटी जाते समय कांस्टेबल घायल

Tue, 30 Jul 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



दुबौलिया। राम जानकी मार्ग पर बैरागल पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात करीब 8:30 बजे छुट्टा जानवर से टकराकर पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के अनुसार,पुलिस चौकी डेईडीहा में तैनात कांस्टेबल कमल देव सिंह कांवड़ ड्यूटी पर बस्ती-अयोध्या फोर लेन पर जा रहे थे। राम जानकी मार्ग पर बैरागल पेट्रोल पंप के पास छुट्टा जानवर से टकराकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी दुबौलिया थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पांडेय एवं चौकी प्रभारी डेईडीहा प्यारे लाल को दी। पुलिस जीप से घायल अवस्था में कांस्टेबल को अस्पताल भेजवाया। चौकी इंचार्ज डेईडिहा प्यारेलाल ने बताया कि कांस्टेबल के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परशुरामपुर क्षेत्र के परसा परशुरामपुर मार्ग पर मडरिया तिराहे के पास सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर में भर्ती कराया। जहां पर उसकी पहचान थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी राजकरन 65 के रूप में हुई। राजकरन के सिर हाथ-पैर में गंभीर चोटे आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल राजकरन की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें