हरैया। हाईवे पर जीवधरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर थाने में तैनात एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस साथी उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाए। जहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।
बलिया जिले के मूल निवासी अभिषेक यादव (26) थाने पर तैनात हैं। शनिवार देर रात वह किसी परिचित के साथ हाईवे पर जीवधरपुर गांव के सामने जय गुरुदेव आश्रम के पास किसी कार्य से गए थे। लौटते समय लखनऊ की तरफ से आ रहे वाहन की चपेट में आकर वह सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल कांस्टेबल को किनारे ले जाकर थाने पर सूचित किया।