फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंचायत में बनी सहमति, प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को पंचायत के बाद सुलझ गया। दोनों परिवारों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने बामंत माता मंदिर में सात फेरे लेकर शादी कर ली। युवक-युवती के बालिग होने और अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कहने पर दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी। साथ ही 24 अक्तूबर को कोर्ट मैरिज करने पर भी सहमति जताई गई। पुलिस ने दोनों के बालिग होने के कारण मामले में हस्तक्षेप नहीं किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव के युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने उसकी शादी 10 दिसंबर को दूसरी जगह तय कर दी थी। इसे लेकर विवाद बढ़ गया। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस पर युवक के परिजन ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को डुमरी चौकी पर बुलाया। यहां घंटों तक पंचायत चली। युवक-युवती के बालिग होने और अपनी इच्छा से शादी करने के फैसले पर अड़े रहने के कारण दोनों परिवारों को सहमति बनानी पड़ी। गुलरिहा थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया है। प्रेमी युगल ने शादी कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें