फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पीएम को पुतला जलाया

Mon, 06 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 जिला महिला कांग्रेस की ओर से महंगाई विरोधी जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन कर बढ़ती महंगाई पर कटाक्ष करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेहरू तिराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।
विज्ञापन

रविवार को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शीला शर्मा के नेतृत्व में महिलाएं व पदाधिकारी कार्यालय से जुलूस के शक्ल में निकले। डॉ. शीला शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार लोगों को अच्छे दिन के नाम पर महंगाई का तोहफा दे रही  है। जिस प्रकार से तरह-तरह के कर  लगाये जा रहे हैं उससे आम आदमी कराह रहा है। किसान परेशान है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहे है, थाली से दाल गायब है और सरकार नकली उपलब्धियों का ढिढोंरा पीट रही है। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार से अपील की कि पुराने दिन लौटा दें। भिक्षाटन व पुतला जलाने में विमला राठी, रमा चतुर्वेदी, रंजना सिंह,  कुमारी मीरा, ज्योति पाण्डेय, सबीहा खातून, रीता पाण्डेय, गीता सिंह,  कालिन्दी सिंह, कंचन देवी, पूजा गौतम, लक्ष्मी देवी, शकुन्तला देवी, शुचिता  सिंह, विनोद रानी आहूजा, ज्ञानमती, माया देवी, श्रीमती, कृष्णा पाण्डेय,  उर्मिला पाण्डेय, शशि पाण्डेय, देवता देवी, बीना, नीलम, गीता देवी, सुशीला,  केवला, द्रोपदी, शकुन्तला, सुशीला पाण्डेय के साथ ही अनेक महिला पदाधिकारी  व कार्यकर्ता शामिल रहीं। 
मोदी के पोस्टर पर कालिख पोती
डीजल,  पेट्रोल, रसोई गैस कीमतों में वृद्धि, केन्द्र के झूठे वायदों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र  पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता शास्त्री चौक से कचहरी स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे जहां लगे मोदी के चित्र पर कालिख पोत कर सरकार विरोधी नारे लगाए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार  अच्छे दिन का झूठा स्वप्न दिखाकर सत्ता में तो आ गयी किन्तु वह जनहित के सवाल पर खरा नहीं उतर पा रही है। काला धन का पैसा जनता के खातों में भेजवाना तो छोडिये, युवाओं को रोजगार, आर्थिक नीतियों और विदेश नीति के मोर्चे पर सरकार लगातार विफल है। मोदी सरकार के अतिवाद के कारण पड़ोसी नेपाल से सदियों पुराने रिश्ते बिगड गये। उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि विश्व बाजार में पेट्रो उत्पादों की कीमते घटी है किन्तु भारत में मोदी सरकार अनेक प्रकार के कर लगाकर सबसे मंहगा तेल बेचवा रही है। कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को चंद ऐसे उद्योगपति संचालित कर रहे  हैं जिनके बल पर मोदी सरकार सत्ता में आयी। पूर्व विधायक रामजियावन, डॉ. आरजी. सिंह,  देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर शुक्ल, अंकुर वर्मा, रामभवन शुक्ल,  विपिन राय, जगनरायन  आदि ने मोदी सरकार के नीतियों, कार्यक्रमों पर सवाल  खड़े करते हुये कहा कि यह सरकार केवल कांग्रेस के कार्यक्रमों का नाम बदलकर  कार्य कर रही है। मोदी सरकार के पास कथित उपलब्धियों के ढोल पीटने की जगह  और कोई कार्य नही है। विश्वनाथ चौधरी, कुंवर जितेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र मिश्र,  देवानन्द  पाण्डेय, अनिल भारती, कौशल त्रिपाठी, डॉ. वीएच. रिजवी, मानिकराम मिश्र,  साधू शरन आर्य, पी.एन. दूबे, छम्मनदास लखमानी, लालजीत पहलवान, पृथ्वीपाल  चौधरी, आदित्य त्रिपाठी, शिवशंकर चंचल, गिरजेश पाल, अभिषेक शुक्ल, सुनील  शुक्ल, पिन्टू मिश्र, शेषमणि उपाध्याय, गिरजेश मिश्र, मो. अख्तर, सचिन  शुक्ल समेत अनेक कांग्रेसजन  शामिल रहे।
विज्ञापन

भाजपा ने निंदा की
बस्ती। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के पुतला जलाने व चित्र पर कालिख पोतने से भाजपा में नाराजगी बढ़ी है। मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए  गए ऐसे घृणित कार्य की घोर  निंदा करता हूं। ये केवल सस्ती लोकप्रिय पाने के लिए प्रायोजित किया गया था। देश आज मोदी सरकार के कार्यों की  प्रशंसा कर रहा है वहीं सत्ता लोभी कांग्रेसी अपनी ही हंसी करने  में लगे हैं। मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से बौखलाहट बढ़ी है। कहा कि अपने उन शीर्ष नेताओ के मुंह में कालिक पोतें जिनके  बदौलत देश की स्थिति इतनी दैनीय हुई है। जिसका जवाब जनता साठ वर्षों से मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें