युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को रोडवेज तिराहे पर हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला आत्महत्या प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला जलाया गया
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि रोहित की आत्महत्या ने समूचे देश के युवाओं को व्यथित किया है। प्रधानमंत्री ने रोहित की मौत पर आंसू तो खूब बहाए किन्तु दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के सवाल पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस घटना से भाजपा के दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता की कलई खुल गई है।
पुतला जलाने वालों में सचिन शुक्ला, संदीप श्रीवास्तव, मनोज पाण्डेय, गिरजेश पाल, आदित्य त्रिपाठी, अतीउल्ला सिद्दीकी, पवन वर्मा, गुलाम नवी, अर्जुन कन्नौजिया, विक्रम चौहान, जलील अहमद, शुभम कान्त ठाकुर, आकाश आर्य, सूरज भरद्वाज, विशाल चौधरी, पवन अग्रहरि, मंटू पाण्डेय, अभिषेक शुक्ल, रंजीत चौहान, संतोष भारद्वाज, आदर्श पाठक, पवन गौड़, कौशिक सिंह, श्रवण कुमार, अनिल कुमार, रविन्द्र कुमार, राम प्रसाद चौधरी, धनंजय सिंह, लवकुश गुप्ता, रवि भारद्वाज, मुकेश आदि शामिल रहे।