कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। स्रोत पार्टी
बस्ती। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय को घेरने की कोशिश की। दीवानी कचहरी गेट पर पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को तानाशाही की ओर ले जा रही है, मगर कांग्रेस इसे पूरा नहीं होने देगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्किलार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ही समूची कांग्रेस वोट चोर गद्दी-छोड़, ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग का संदेश गांव-गांव तक पहुंचा रही है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा भाजपा देश की संस्थानों पर कब्जाकर लोकतंत्र का गला घोट रही है।
इस मौके पर अनिल भारती, डाॅ. वाहिद अली, शौकत अली, संदीप, डाॅ. आलोक आदि माैजूद रहे।