फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकालेगी कांग्रेस

Wed, 04 Jun 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस संविधान बचाओ रैली निकालेगी। मंगलवार को जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस पार्टी के संदेश को लोगों तक पहुंचाने और ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन की रूप रेखा पर विचार-विमर्श किया गया। कोआर्डिनेटर निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति, महंगाई, बेरोजगारी के साथ ही खराब कानून व्यवस्था से लोग ऊब चुके हैं। लोगों को जोड़कर ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटी गठित करना जरूरी है। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक बदलाव के लक्ष्य मजबूत संगठन से ही पूरे हो सकेंगे। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, वरिष्ठ नेता देवेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’ अवधेश सिंह, गिरजेश पाल, राकेश पांडेय ‘गांधियन’, डाॅ. वाहिद सिद्दीकी आदि ने सुझाव दिए।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. दीपेंद्र सिंह, डॉ. आलोक रंजन, संदीप श्रीवास्तव, डॉ. मारूफ अली, अतीउल्ला सिद्दीकी, डीएन शास्त्री, महेंद्र श्रीवास्तव, अलीम अख्तर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें