फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-सपा में है अंदरूनी समझौता: पाल

Fri, 09 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
 देवरिया से दिल्ली तक किसान संदेश यात्रा पर निकले कांग्रेस  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुलगांधी ने हर बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही निशाने पर रखा। प्रदेश की बिगड़ी कानून-व्यवस्था, बंद चीनी मिलों पर प्रदेश सरकार का नाम तक नहीं लिया। राहुलगांधी ने सीएम अखिलेश यादव को अच्छा लड़का बताकर यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस और सपा में अंदरूनी समझौता है जो कि चुनाव के बाद दिखेगा।
विज्ञापन

उक्त प्रतिक्रिया भाजपा से डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने पत्रकार वार्ता में व्यक्त की है। बस्ती स्थित आवास पर पत्रकारों से मुखातिब पाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से स्मार्ट फोन दिए जाने की घोषणा पर  सवाल उठाया। कहा कि वे मतदाताओं को रिश्वत देकर फिर सत्ता में आना  चाहते हैं। यदि उन्हें मोबाइल देनी है तो चुनाव पूर्व ही मतदाताओं को  दे दें। चुनाव आयोग और राज्यपाल को इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर  तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। मतदाताओं को रिश्वत देकर चुनाव की  निष्पक्षता व पारदर्शिता प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। मोदी सरकार  का गुणगान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद वैश्विक पटल पर  भारत का सम्मान बढ़ा है। साथ ही विकास दर भी बढ़ी है। राहुल गांधी की किसान यात्रा पर तंज कसा कि किसानों को जोड़ने का  दावा करने वालों को पूर्वांचल की बंद चीनी मिलें नहीं दिखायी देती। इसकी  जवाबदेही अखिलेश सरकार की है जबकि किसानों की बदहाली को लेकर मोदी पर हमले  लगातार किये जा रहे हैं। महापुरुषों की  प्रतिमाओं पर चप्पल पहनकर माल्यार्पण करने पर राहुल गांधी के संस्कारों पर  सवाल उठाया। कहा कि रोड शो के दौरान राहुल गांधी संत गाडगे की प्रतिमा के  बगल से गुजर गये, उनके द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण न किया जाना उनके झूठे  दलित प्रेम का ताजा उदाहरण है। भाजपा  सांसद ने कांग्रेस के 27 साल यूपी बेहाल की हवा निकाल दी। कहा दरअसल राहुल  जी अपनी बात नहीं कह पा रहे हैं, 27 साल से यूपी में कांग्रेस बेहाल है और  सत्ता में आने को आतुर है। यही कारण है कि राहुल और अखिलेश एक दूसरे को  अच्छा लड़का बताकर करीब लाना चाहते हैं।  जनाधार घटता देख  यूपी के सीएम ने चुनाव पूर्व से ही राहुल का गुणगान शुरू कर दिया जो गुप्त  समझौते का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें