पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन
शहर में शास्त्री चौक के साथ ब्लॉक मुख्यालयों पर गरजे कांग्रेसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस नेताओं ने मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
कचहरी में शास्त्री चौक के पास पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अंकुर वर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में पिछले सात साल में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में भारी बढ़ोतरी की गई। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें सौ रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी हैं और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर होने के कगार पर हैं। कोरोना संकट में इससे बढ़ी महंगाई से आम जनमानस परेशान हो उठा है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि सरकार को गरीबों, मजलूमों, किसानों, नौजवानों की कोई चिंता नहीं है।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के विकास खंड स्तर पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रेमशंकर द्विवेदी, अनिल भारती, ज्ञानेन्द्र पांडेय ज्ञानू, रामभवन शुक्ल, गिरजेश पाल, शकुंतला देवी, संदीप श्रीवास्तव आदि ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुये मूल्य वृद्धि का हाथों में तख्तियां लेकर विरोध किया। प्रदर्शन में ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव, पवन वर्मा, आदर्श पाठक, फैज अहमद सिद्दीकी, विक्रम चौहान, राकेश पांडेय, शिवशंकर चंचल, बदरुदजा, गुडडू भाई, सुरेंद्र सिंह अतीउल्ला सिद्दीकी, लक्ष्मीकांत मिश्र, लवकुश गुप्ता अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।