पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
बस्ती। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी देवेंद्र निषाद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कोरोना संकट काल में देश की जनता पर करों का बोझ लादकर उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है। संकट के समय सरकार मुनाफाखोरी कर रही है। कांग्रेस जनहित के सवाल पर संघर्ष जारी रखेगी। जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि पिछले छह वर्षों में भाजपा सरकार ने डीजल के उत्पाद शुल्क में 820 प्रतिशत और पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 258 प्रतिशत की वृद्धि करके जनता की कमर तोड़ चुकी है। सरकार मुनाफाखोरी और जबरन वसूली की हदें पार कर गई है, इस पर तत्काल रोक लगाया जाय।
इस दौरान पूर्व विधायक अंबिका सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय, विश्वनाथ चौधरी, प्रशांत पांडेय, अनिल भारती, संदीप श्रीवास्तव, डॉ. दीपेंद्र सिंह, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, सुरेंद्र मिश्र, रंजना सिंह, विपिन राय, महेंद्र श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, शीतला प्रसाद शुक्ल, आशुतोष श्रीवास्तव, विकास वर्मा, गिरजेश पाल, अनुराग पांडेय, फैज अहमद, नीलम विश्वकर्मा, यदुनाथ धारिया उर्फ बब्लू, पवन अग्रहरि, ज्ञान प्रकाश पांडेय, गुड्डू सोनकर, सर्वेश शुक्ल ‘त्यागी’, बच्चूलाल गुप्ता, रामकृष्ण दूबे, अभिषेक सिंह, नफीस अहमद सिद्दीकी, प्रेमसागर पाठक, राधा देवी आदि मौजूद रहीं।
वामदलों ने भी बढ़े दामों का किया विरोध
बस्ती। पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर वामदलों ने अशर्फीलाल और केके तिवारी के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कहा कि लॉकडाउन के प्रोटोकाल का बहाना लेकर जनहित के सवाल पर आंदोलन करने वाले राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, इसे वापस लिया जाए। इस दौरान रामगढ़ी चौधरी, सत्यराम, रमन कुमार, शेषमणि, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में पीस पार्टी की ओर से भी पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। इस दौरान निसार अहमद, अब्दुल्लाह खां, सेराज अहमद, मौलाना शमशाद, अब्दुल हक आदि मौजूद रहे। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से भी विरोध प्रकट किया गया। जिलाध्यक्ष अमन राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी-करनी आज जनता के बीच में उजागर हो गई है। बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लिया जाए।