बस्ती। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की ओर रविवार को कप्तानगंज में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान जन संवाद के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को आम जन के खिलाफ बताते हुए जागरूक किया गया।पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नागरिकों को जागरूक कर रही है। जनता खुद अपना हक मांगने सड़कों पर उतरेगी और अहंकारी सरकारों को हिसाब देना होगा। कांग्रेस ही देश को सही मायने में विकास की ओर ले जा सकती है। लेकिन इसके लिये जनमानस को जाति धर्म, नफरत और विभाजनकारी मानसिकता से ऊपर उठना होगा।
पद यात्रा में नर्वदेश्वर शुक्ल, गिरजेश पाल, कप्तानगंज ब्लाक अध्यक्ष राज कपूर, अतीउल्लाह सिद्दीकी, चन्द्रशेखर वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया।