फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांग्रेस नेता यशराज केके को किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कांग्रेस नेता यशराज केके को बुधवार सुबह उनके आवास में ही नजरबंद कर दिया गया। बताया कि एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की रैली प्रस्तावित है। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, बस्ती में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में एआईसीसी सचिव और पूर्वांचल जोन के प्रभारी अभिषेक दत्त को आना था। सुबह आठ बजे यशराज केके अपने आवास मोहल्ला खुटहन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय जाने वाले थे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके आवास पर एकत्र होने लगे तो पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया और आवास पर ही नजरबंद कर दिया। कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से बैठक में जाना उनका सांविधानिक अधिकार है लेकिन प्रशासन ने सत्ता के दबाव में आकर उन्हें रोकने का काम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें