फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलने पर कांग्रेसी खफा

Wed, 23 Oct 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू व अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। वाराणसी के संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलकर वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स किए जाने से कांग्रेसियों में गुस्सा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू की अगुवाई में कार्यकर्ता मंगलवार को शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। यहां पहले लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कार्यकर्ता जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी में संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलकर सरकार ने महापुरुषों की छवि धूमिल करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुनियोजित ढंग से महापुरुषों का नाम बदलकर समाज में असमानता का भाव पैदा कर रही है। संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलकर वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कर देने से पूरा देश स्तब्ध है। हम सभी कांग्रेसी सरकार के इस फैसले की निंदा करते हैं। यदि स्टेडियम का नाम पूर्ववत बहाल नहीं किया गया तो पार्टी इसे आंदोलन का रूप देगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां, डाॅ. आलोक रंजन वर्मा, अनिल भारती, नर्वदेश्वर शुक्ल, रामभवन शुक्ल, गंगा प्रसाद मिश्र, डीएन शास्त्री आदि मौजूद रहे।ब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें