संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। दीनबंधु महाविद्यालय तेनुआ में मंगलवार को स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का फ्रेशर पार्टी आयोजित किया गया। रिया कुमारी मिस फ्रेशर तो सदानंद मिस्टर फ्रेशर चुने गए। पूर्व की मिस प्रेशर व मिस्टर फ्रेशर ने दोनों को ताज पहना कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक हरिशंकर चौधरी तथा उप प्रबंधक रविशंकर चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सामान्य ज्ञान, भारतीय पहनावा, आधुनिक शिक्षा प्रणाली, कला विज्ञान, भाषण, नाटक सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी के निर्णायक सतीश गुप्ता, अभिषेक वर्मा एवं शीला कन्नौजिया ने मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चयन किया। संचालन अमित कुमार चौहान एवं दानिश खान ने किया ।
इस मौके पर हरीश चौधरी, जयप्रकाश, दिवाकर वर्मा, रामेश्वर, संदीप त्रिपाठी, दिवाकर वर्मा, अभिषेक वर्मा, राम ईश्वर, संजय गुप्ता, शीला कन्नौजिया आदि मौजूद रहीं।न