फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यू-डायस व पेन पंजीकरण के लिए असमंजस में निजी विद्यालय

Mon, 08 Apr 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के सभी बोर्ड के विद्यार्थियों को होना है पंजीकरण
विज्ञापन

विद्यार्थियों के पास आधार न होने पर पंजीकरण की राह में बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा (बस्ती)। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के सभी बोर्ड के विद्यार्थियों की टीसी के साथ अब परमानेंट एजुकेशनल नंबर (पेन) बनाने के निर्देश केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिए थे। इसे लेकर निजी विद्यालय प्रबंधन असमंजस में हैं। इसका कारण ज्यादातर बच्चों के पास आधार का न होना बताया जा रहा है।
निजी विद्यालय के प्रबंधकों का कहना है कि अधिकतर विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं है। इससे उनका रिकॉर्ड यू-डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पा रहा है। वह स्थाई शिक्षा संख्या से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अब पेन के बिना विद्यार्थियों की गणना किसी भी प्रकार के शैक्षिक सरकारी रिकॉर्ड में नहीं होगी। यदि पेन नहीं बनवाया गया तो आने वाले समय में विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं में लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। निजी विद्यालयों के संचालक बताते हैं कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों का विवरण यू-डायस व पेन पोर्टल पर अपडेट करते हुए पंजीकरण करना है, लेकिन पोर्टल पर डाटा फीड करने का अधिकार पूरी तरह से नहीं मिल पाया है। ऊपर से यह कार्य करने के लिए सरकार की ओर से अब तक किसी कर्मचारी को प्रशिक्षण नहीं दिया गया है।
...
अब अनिवार्य है यू-डाइस और पेन पोर्टल पर पंजीकरण
विद्यालयों में प्रवेश के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़ा पर नकेल कसने के लिए शासन ने यू-डायस व पेन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया। उक्त पोर्टल पर पंजीकरण के बाद एक बच्चा एक से अधिक विद्यालयों में प्रवेश नहीं ले पाएगा। बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर भी नकेस कसने में आसानी होगी। पोर्टल पर बच्चों का पूरा रिकॉर्ड जिसमें विद्यालय का यू-डायस कोड व आधार संख्या, कक्षा, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम एवं पता आदि विवरण दर्ज होना है।
विज्ञापन

...
कोट
बच्चों का पेन पंजीकरण कराने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने निर्देश दिया है। जो विद्यालय अब तक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं, वह अविलंब पंजीकरण करा दें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें