फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गड़गौर उत्सव पर झूमीं मारवाड़ी समाज की महिलाएं

Sun, 07 Apr 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
त्रिदेव मंदिर में गणगौर उत्सव में नृत्य करतीं महिलाएं। 
विज्ञापन
मारवाड़ी महिला क्लब ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिला क्लब ने त्रिदेव मंदिर मंगल बाजार में शनिवार शाम को गड़गौर उत्सव मनाया। मारवाड़ी महिला क्लब की अध्यक्ष प्रीति डिडवानिया ने बताया कि क्लब का गठन हुए छह वर्ष पूरे हो चुके हैं। पूनम गाडिया ने गड़गौर पर्व के बारे में बताते हुए कहा कि इसी दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को सौभाग्यवती रहने का वरदान दिया था। 16 दिन तक चलने वाले इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं 16 शृंगार कर अमर सुहाग के लिए इनसे वरदान मांगती हैं।

आकांक्षा अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला क्लब ने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। असहाय लोगों की सहायता, गरीब बच्चों की शिक्षा की ज़िम्मेदारी और ऐसे तमाम सामाजिक कार्य संस्था की ओर से चलाए जाते हैं। इसमें क्लब की सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि चित्रांश क्लब महिला विंग की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव, रेखा चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित का मारवाड़ी महिला क्लब की महिलाओं ने फूल-माला से स्वागत कर सम्मानित किया। मारवाड़ी महिला क्लब की सदस्यों ने नृत्य, नाटक से लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पूनम टेकरीवाल, रिंकी, मीतू, निशु, नेहा गाडिया, तन्नू, राधा, सोनल, शिप्रा अग्रवाल, व क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें