फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लापता युवक के बारे में ऊहापोह

Mon, 08 Sep 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा(बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के दसकोलवा पेट्रोल पंप के बगल में चाय की दुकान पर काम करने वाले शिवा को लेकर पुलिस ऊहापोह में है। उसकी हत्या की सूचना देने वाला कासगंज का उसका रिश्तेदार पुलिस को बता चुका है कि उसकी हत्या नहीं हुई बल्कि वह अपने घर चला गया है। लेकिन, उसके घर का पता लगाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिस दुकान पर वह काम करता था, उसके मालिक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है लेकिन किसी ठोस नतीजे पर अब भी नहीं पहुंच पाई है। तफ्तीश कर रहे एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि जब तक शिवा सकुशल मिल न जाए तब तक सूचना देने वाले की किसी बात पर यकीन करना ठीक नहीं है। जानकारी के अनुसार शिवा पहले सोनूपार स्थित बर्फ की फैक्टरी में काम करता था। प्रायः बर्फ बेचने के सिलसिले में वह दसकोलवा पेट्रोल पंप से सटे चाय की दुकान पर आता-जाता था। बर्फ का काम सीजनल होने से उसने चाय की दुकान के मालिक से बातचीत करके 30 जून से काम शुरू कर दिया था। बताया गया कि उसने दुकानदार को कोई पहचान पत्र भी नहीं दिया था। दुकान के मालिक के अनुसार, शिवा पिछले कई दिनों से अपने घर जाने की बात कर रहा था। लेकिन, तीन सितंबर को सुबह अचानक लापता हो गया। तब से न तो लौटा है और न ही उसका कुछ पता चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें