फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अकरम की संपत्ति को लेकर परिवार में ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कनपटी पर पिस्टल रखकर सुसाइड करने के चार महीने बाद ही मोहम्मद अकरम की संपत्ति को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। उनकी दूसरी पत्नी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया है, जिसमें कहा गया है कि उसके पति के भाई और अन्य लोग उसे संपत्ति छोड़कर भाग जाने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहम्मद अकरम की दूसरी पत्नी नसरीन बेगम ने प्रार्थनापत्र में लिखा है कि उसकी शादी 29 नवंबर 2022 को अकरम से हुई थी। 19 सितंबर 2023 को उनकी मृत्यु हो गई। तभी से परिवार के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। उसका स्त्रीधन हड़पना चाहते हैं। पति की संपत्ति से भी बेदखल करना चाहते हैं। आरोप है कि तीन फरवरी को उसे मारापीटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें