फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समर स्पेशल ट्रेनों में मिलेंगे कंफर्म टिकट, सीटों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ट्रेन से यात्रा करने के लिए वेटिंग टिकट का झमेला नहीं रहेगा। यात्रियों को राहत देने के लिए चलाई गई समर स्पेशल ट्रेनों में अब कंफर्म टिकट मिलने की व्यवस्था बनाई गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से समर स्पेशल ट्रेनों में अलग-अलग तिथियों में सीट की उपलब्धता को लेकर सूचना सार्वजनिक की गई है। इसके हिसाब आरक्षण कराने पर यात्रियों को कंफर्म टिकट के साथ बर्थ भी अलाॅट होगा।
विज्ञापन

गर्मियों में यात्रियों को राहत देने के लिए लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। बावजूद इसके स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म सीट न मिलने से यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने कंफर्म टिकट के लिए भिन्न-भिन्न तिथियों में सीट उपलब्धता की सूची जारी की है। इसके अनुसार ट्रेन संख्या 05301 मऊ अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन में 18 जून को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 64 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 83 बर्थ खाली है।
25 जून को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 72, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 88 बर्थ और 2 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 6, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 74, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 205 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 4 बर्थ उपलब्ध हैं। ट्रेन संख्या 04315 गोरखपुर योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन में एक जुलाई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 15 एवं शयनयान श्रेणी में 107 बर्थ और 8 जुलाई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 9 एवं शयनयान श्रेणी में 472 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05193 छपरा-पठानकोट ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन में 6 जुलाई को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 22 बर्थ खाली है। ट्रेन संख्या 05057 गोरखपुर नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन में 18 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 780 बर्थ एवं 25 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 76 बर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध है।
एक जुलाई को ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर-वडोदरा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 16, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 29 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 59 बर्थ एवं 8 जुलाई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 16, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 50, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 269 व शयनयान श्रेणी में 111 बर्थ उपलब्ध हैं। इन सभी ट्रेनों के जरिये लोग सुगम यात्रा कर सकते हैं।
कोट
कुछ समर स्पेशल ट्रेनों में अलग-अलग तिथियों में बर्थ खाली है, जिसे रेलवे प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है। यात्री समय से टिकट कंफर्म कराकर अपनी यात्रा को सुखद बना सकते हैं।
विज्ञापन

-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें