बस्ती। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सेक्रेट्री और प्रदेश सरकार के पूर्व अपर महाधिवक्ता जफरयाब जीलानी के निधन से शोक की लहर है। बुधवार को इकरा पब्लिक स्कूल में आयोजित शोक सभा में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। स्कूल के निदेशक अयाज अहमद ने कहा कि वह बहुत सरल और सामाजिक इंसान थे। हमेशा कौम की शिक्षा और अन्य मुद्दों को लेकर गंभीर रहा करते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शोक सभा में डॉ. अजीज आलम, हाफिज शहादत हुसैन, कुतबुद्दीन सिद्दीकी, मो आसिफ, अली अरशद, मो. यासिर, सरफराज अहमद, राकेश श्रीवास्तव, हाफिज बदरे आलम, जुबेर अहमद, यूसुफ, मुस्तफा, मो. इमरान खान, जैनब सिद्दीकी, नबीला, जरीन, तस्लीम फातिमा, जेबा शाहीन, अजहर, असलम आदि शामिल रहे। संवाद